Tuesday, March 12, 2019

Chalo man jaayen ghar apane - चलो मन जायें घर अपने

Chalo man jaayen ghar apane - चलो मन जायें घर अपने



चलो मन जायें घर... अपने (२)
इस परदेस में, ओ परदेस में
क्यों परदेसी राहें ये~
चलो मन जायें घर... अपने ...(२)

आँख जो भाये वो कोरा सपना
आँख जो भाये वो कोरा सपना, सारे पराये हैं कोई न अपना -२
ऐसे झूटे प्रेम में पड़ ना भूल में काहे जियें~
चलो मन जायें घर अपने ...

सच्चे प्रेम की ज्योत जला के
सच्चे प्रेम की ज्योत जला के, मन सुन मेरे कान लगा के -२
पाप और पुण्य की गडरी उठा के अपनी राह चलें~
चलो मन जायें घर अपने ...

Thursday, February 28, 2019

Saraswati Vandana: हे शारदे माँ, हे शारदे माँ



हे शारदे माँ, हे शारदे माँ | अज्ञानता से हमें तारदे माँ ||  (२)

तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे,  हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे ||  (२)

हम है अकेले, हम है अधुरे,  तेरी शरण में , हमें प्यार दे माँ || 

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ | अज्ञानता से हमें तारदे माँ || 



मुनियों ने समझी, गुनियों ने जानी | वेदोंकी भाषा, पुराणों की बानी || (२)

हम भी तो समझे, हम भी तो जाने, विद्या का हमको अधिकार दे माँ || 

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ | अज्ञानता से हमें तारदे माँ || 



तू श्वेतवर्णी, कमल पे  विराजे | हाथों में वीणा, मुकुट सर पे साजे || (२)

मनसे हमारे मिटाके अँधेरे | हमको उजालों का संसार दे माँ || 

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ | अज्ञानता से हमें तारदे माँ ||  (३ )